लोकतंत्र का उपवास-मंत्र : नॉएडा में सांकेतिक भूख-हड़ताल पर बैठे केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा!

ROHIT SHARMA / JITENDER PAL / ASHISH KEDIA

Galgotias Ad

(12/04/18) नॉएडा :–

1. विपक्ष पर सत्तापक्ष ने लगाया है लोकसभा सञ्चालन में व्यवधान का आरोप।
2. आजादी के बाद पहली बार किसी लोकसभा सत्र का हुआ है ऐसा ऐतिहासिक हश्र, एक भी दिन सुचारु नहीं चली संसद।
3. भारतीय जनता पार्टी के हैं संसद में सर्वाधिक सांसद।
4. लोकसभा के सुचारु संचालन की जिम्मेदार लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन का आज ही है जन्मदिन।

संसद का बजट सत्र बाधित होने पर विपक्ष से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसदों के साथ ही भारतीय जनता [पार्टी के करीब 2000 जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उपवास आज सुबह शुरू हो गया है।

भाजपा विपक्ष के द्वारा संसद की कार्यवाही ना चलने देने में कांग्रेस की भूमिका के विरोध में एक दिन का सांकेतिक उपवास कर रही है। जिसको लेकर नॉएडा के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने भी एक दिन का सांकेतिक उपवास कर धरना दिया | डॉ महेश शर्मा ने उपवास पर बैठते हुए कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधना शुरू कर दिया | वही डॉ महेश शर्मा ने टेन न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा की ये पहली बार हुआ की विरोधी पक्ष इतने दुस्साहस के साथ शर्मनाक तौर पर संसद चलने नहीं दे रहा है, जिससे लोकतंत्र खतरे में आ गया है |

उनका कहना है की केंद्रीय पार्टी आम जनता के लिए अहम बातों पर चर्चा करना शुरू करती है , तो कांग्रेस सरकार संसद भवन में हंगामा शुरू देती है | जिसके कारण कोई भी अहम फैसला नहीं लिया जाता है | वही कावेरी जल विवाद को लेकर भी डॉ महेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा हैं। महेश शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में विरोधी पार्टिया लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। यहीं नहीं भाजपा के तमाम मंत्री, विधायक, सांसद और कार्यकर्ता देश के अलग हिस्सों में उपवास पर बैंठ रहे हैं।

जब टेन न्यूज़ की टीम ने पूछा की पहले भी कांग्रेस पार्टी जब केंद्र में थी, तब भी संसद चलता था तो अब इतने भारी बहुमत के बावजूद संसद चलने में इतनी बाधा क्यों आ रही है ? जिसको लेकर उनका कहना है की बीजेपी सरकार जब विपक्ष में थी, तब सभी चर्चाओं पर सही तरीके से सुन कर अपना पक्ष रखा जाता है, विरोध तर्कसंगत होते थे और विपक्ष की भूमिका भी देशहित में थी। आज का विपक्ष सिर्फ व्यवधान उत्पन्न करता है और कुछ सुनने को तैयार नहीं है , जिसके कारण एक दिन का सांकेतिक उपवास रख कर देश की जनता को सच्चाई से रूबरू कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.