केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा में की जनसभा

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

आज गौतम बुद्ध नगर के स्थानीय सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री डॉ महेश शर्मा ने सपा, बसपा गठबंधन से आए पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी का भाजपा पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। जिसमें मुख्य रूप से मनोज गर्ग गामा-2 पूर्व नगर अध्यक्ष ग्रेटर नॉएडा समाजवादी पार्टी ,सतवीर गुर्जर गामा 1 वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी ,सौरभ बंसल वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए।

पवन नागर गामा-2 बसपा नेता भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा से आए सभी कार्यकर्ताओं के आने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्य जन कल्याणकारी योजनाओं से और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से प्रभावित होकर अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता लेकर शामिल हो रहे हैं।




सपा बसपा से आए सभी पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे।

आज केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं की। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजा रावल, सुभाष भाटी, सतीश गुलिया, वीएस डागर, दीपक भारद्वाज, राजा रावल आदि कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.