नाॅलिज पार्क के गलगोटिया काॅलिज में फेयर वैल पार्टी का आयोजन किया गया।

नाॅलिज पार्क के गलगोटिया काॅलिज में फेयर वैल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सीनियर वर्ग के छात्रों के स्नातक (पास आउट) होने पर आयोजित किया गया। अविरल सिह को मिस्टर गलगोटिया सुपर स्टार व सुकृति पंडित को मिस0 गलगोटिया सुपर स्टार चुना गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत के मशहूर कलाकार बोमन इरानी, नेहा धूपिया, और वीर दास आमंत्रित थे। तीनो कलाकारों ने पार्टी में सामिल होकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। तीनो कलाकार छात्रों के बीच कई गीतो पर जमकर थिरके। तथा उन्होंने छात्रों के साथ अपने अनुभवो को भी साझा किया।बताया कि वह भी अपने शिक्षण के समय काॅलिज व विश्व विद्यालय में किस तरह पढाई तथा मस्ती करते थे। अपने फिल्मी करियर के बारे में बताते हुए कहा कि आपका जो मन करें भविष्य में उसे अपने व्यवसाय में सामिल करना चाहिये। अगर चाहे तो फिल्म या टीवी पर भी अपना करियर बना सकते हैं। स्नातक पूर्ण करने पर सभी को बधाई देते हुए भविष्य के लिये शुभकामनाए दी। कार्यक्रम के दोरान छात्रों के साथ विन्नी खन्ना माथुर डीन आॅफ स्टूडैंट अफेयर गलगोटियाज, डाॅ0एस0पी पाण्डेय निदेशक जीसीईटी, एस के दुबे वरिष्ठ प्रबंधक एडमिन जीसीईटी पारिख चैधरी,विशाल आदि मोजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.