नोएडा का सबसे बड़ा, पीहू डेंटल हॉस्पिटल से क्टर 122 नोएडा में खुला

Galgotias Ad

नोएडा का सबसे बड़ा, पीहू डेंटल हॉस्पिटल सेक्टर 122 नोएडा में खुला

उत्तर भारत के सबसे गतिशील दंत चिकित्सकों में से एक, डॉo रतन कुमार ने नोएडा की सबसे बड़ी दंत चिकित्सा सुविधा, पीहू डेंटल हॉस्पिटल, के प्रमोचन की घोषणा की है। सेक्टर 122, नोएडा में स्थापित पीहू डेंटल हॉस्पिटल में तत्काल प्रभाव से दंत रोगों के मरीजों का इलाज शुरू हो गया है । अपने पहले चरण में आठ दंत कुर्सियों एवं विभिन्न विशेषज्ञताओं वाले विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की एक टीम सहित पीहू डेंटल हॉस्पिटल नोएडा में विभिन्न विश्व स्तरीय सेवाएं देने वाला सबसे बड़ा दंत चिकित्सा अस्पताल है।

इस अवसर पर बोलते हुए, पीहू डेंटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉo रतन कुमार ने कहा, "यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। पीहू डेंटल हॉस्पिटल द्वारा हम नोएडा की जनता को किफायती मूल्य पर विश्व स्तरीय दंत चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराएँगे। हमारे सभी पुराने मरीज जानते हैं कि हम उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अब हम अपनी सेवाओं को गुणवत्ता के अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।"

बिहार के एक गांव में पेड़ों के नीचे अपनी मूल शिक्षा पूरी करने वाले डॉ रतन कुमार के लिए पीहू डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ एक सपने के साकार होने के समान है। उन्होंने अपनी दंत शिक्षा की फीस के लिए कई तरह के काम किये और साथ में पढाई पूरी की। वह नोएडा के सबसे बड़े दंत अस्पताल की स्थापना के सपने के साथ वर्ष 2008 में नोएडा पहुंचे। अपने पेशे और कड़ी मेहनत के प्रति अपने अविश्वसनीय समर्पण के कारण आज उन्होंने इस सपने को सच कर लिया है।

"यह एक मिथक है कि दंत चिकित्सा महंगी है। हमारा लक्ष्य किफायती लागत पर हमारे मरीजों को विश्व स्तरीय दंत चिकित्सा प्रदान करना है। हमें विश्वास है कि हमारे रोगी हमारी 7 प्रतिबद्धताओं की सराहना करेंगे। यही हमें औरों से अलग करता है," डॉo रतन कुमार ने कहा।

पीहू डेंटल हॉस्पिटल की 7 प्रतिबद्धताओं को निम्नानुसार समझाया गया है:
उत्कृष्टता: पीहू डेंटल हॉस्पिटल 100% गुणवत्ता चिकित्सकीय देखभाल प्रदान करता है।
शून्य प्रतीक्षा समय: चूंकि रोगियों के पास व्यस्त जीवन के कारण समय का अभाव है, इसलिए पीहू डेंटल हॉस्पिटल में उनके इलाज के लिए कोई इंतजार नहीं कराया जाता।
शून्य दर्द सहनशीलता: नवीनतम तकनीक द्वारा समर्थित अनुभवी दंत चिकित्सक पीहू डेंटल हॉस्पिटल में सम्पूर्ण आराम सुनिश्चित करते हैं।
सुरक्षा: पीहू डेंटल हॉस्पिटल में डब्ल्यूएचओ / एनएबीएच / एनएबीएल दिशानिर्देशों के अनुसार विसंक्रमण के उच्चतम मानकों का पालन किया जाता है।
ईमानदारी: पीहू डेंटल हॉस्पिटल में सबसे सही निदान, सलाह और उपचार की पेशकश की जाती है।
वहन योग्यता: पीहू डेंटल हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही सेवाओं के शुल्क और गुणवत्ता का संयोजन सबसे सस्ता है।
संतुष्टि: पीहू डेंटल हॉस्पिटल नोएडा की एकमात्र दंत चिकित्सा सुविधा है जहाँ उपचार पर 100% संतुष्टि गारंटी प्रदान करता है। उन प्रक्रियाओं / उपचार के लिए कोई शुल्क नहीं है जो रोगियों के लिए काम नहीं करते।

डॉo रतन कुमार ने आगे कहा, "यह पीहू डेंटल हॉस्पिटल की यात्रा की मात्र शुरुआत है। हम जल्द ही अपनी सुविधाओं का विस्तार करने और वर्ष के अंत तक एक विशेष बाल दंत चिकित्सा केंद्र खोलने का इरादा रखते हैं। हम एक अनुसंधान और विकास एवं शिक्षा विभाग भी खोलेंगे। हम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बिना किसी लागत के आधार पर दंत चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान करेंगे।"

Leave A Reply

Your email address will not be published.