अकाली नेताओं ने हर्षवर्धन को दी बधाई

Galgotias Ad

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन से शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल से मुलाकात करते हुए दिल्ली की 7 की 7 सीटों को जीतने पर बधाई दी।
अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.क.े के नेतृत्व में गए इस शिष्टमण्डल में शामिल दिल्ली कमेटी के पदाधिकारीयों एवं कमेटी सदस्यों ने हर्षवर्धन को सिरोपा, शाल एवं किरपान भेंट करके सम्मानित भी किया। इस अवसर पर दिल्ली कमेटी के महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्दर सिंह खुराना, उपाध्यक्ष तनवंत सिंह, वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह हित् , ओंकार सिंह थापर, कुलदीप सिंह भोगल, विधायक जतिन्दर सिंह शन्टी एवं दिल्ली कमेटी सदस्य परमजीत सिंह चंढोक, जसबीर सिंह जस्सी, दर्शन सिंह, हरदेव सिंह धनोआ, कैप्टन इंद्रप्रीत सिंह, हरविन्दर सिंह के.पी., सतपाल सिंह, कुलवंत सिंह बाठ, रवैल सिंह, चमन सिंह एवं कुलदीप सिंह साहनी मौजूद थे।

Comments are closed.