तीन प्रधानों पर सरकारी धन के गबन का आरोप

जिले के तीन ग्राम प्रधानों पर सरकारी फंड के गबन का आरोप लगाया गया है। जिसमें दो ग्राम प्रधानों की जांच शुरू हो गई है और एक ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को नामित किया गया है।
जिला पंचायती राज अधिकारी जयदीप त्रिपाठी ने बताया कि लुहारली, रूपाबाॅस और रामपुर बांगर गांव के ग्राम प्रधानों के खिलाफ सरकारी फंड के गबन का आरोप लगाया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि महेश भाटी ने लुहारली गांव के प्रधान पर 1.58 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाया है। इसकी जांच उन्होंने शुरू कर दी है। आरोप है कि सेके्रटरी ने 1.58 लाख रुपए का चेक प्रधान के नाम काटा, जिसे प्रधान द्वारा कैश करा लिया गया है। जबकि नियमानुसार प्रधान 5 हजार रुपए से अधिक फंड अपने पास नहीं रख सकता है। इस पैसे का यूज कहां किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। रूपबाॅस गांव के प्रधान के खिलाफ उसी गांव के एक राशन डीलर सुंदर सिंह ने की है। राशन डीलर द्वारा आरटीआई के तहत जानकारी प्राप्त की गई और उसके बाद जिलाधिकारी से फंड के गबन की शिकायत की है। जिसकी जांच समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी गई है। प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने विभाग से प्राप्त फंड से जिस काम को कराने की बात कही जा रही है, उसे पहले ही अथाॅरिटी द्वारा कराया जा चुका है। डीपीआरओ का कहना है कि जहां अथाॅरिटी काम करा रही है, वहां पर प्रधान को काम नहीं कराना चाहिए।

Comments are closed.