भारतीय जनता पार्टी – संगठन को मजबूत करने को सौंपी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर हरीश सिंह ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रभारी नेमचंद को किसान मोर्चा के जिला प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि सुधा पुंडिर को महिला मोर्चा की प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपिल गुर्जर को युवा मोर्चा के प्रभारी, प्रदीप शांडिल्य को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। जिले में मोदी रथ की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैै। इसे लेकर दादरी विधानसभा पर राजीव सिंघल व योगेन्द्र भाटी को मोदी रथ यात्रा का प्रभारी बनाया गया है। जेवर विधानसभा पर गुड्डू चैधरी व मदन प्रधान को मोदी रथ का विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंघल, सत्यपाल शर्मा, पंडित कर्मवीर आर्य, अश्वनी शर्मा, राजा रावल, कपिल गुर्जर, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed.