मुंडे साहब ने संसद के सेंट्रल हाल में जो कहा वो आज कान में गूंज रहा है- मनोज तिवारी

उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की दुर्घटना में हुये निधन पर दुख जताते हुये कहा है कि मैं स्तब्ध हूं। हंसता हुआ भारत अचानक गमगीन हो गया है। संसद के सेंट्रल हाल में मुंडे साहब  ने मेरी पीठ थपथपाई थी और जो कहा वो मेरे कान में गूंज रहा है। उन्होने कहा था कि लोगों के लिये काम करना। गोपीनाथ मुंडे जी काफी मिलनसार और हसमुंख व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से पार्टी ही नहीं महाराष्ट्र और देश की राजनीति को भी गहरा आघात पहुंचा है। वे कद्दावर नेता थे। मनोज तिवारी ने गोपीनाथ मुंडे की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और कहा है कि ईश्वर उनके परिवार को  दुख बर्दाश्त करने की क्षमता दे।

Comments are closed.