रोडवेज विभाग होली पर आगरा रूट पर चलाएगा अतिरिक्त बसें

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। यूपी रोडवेज विभाग होली त्योहार की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। ग्रेटर नोएडा डिपो द्वारा आगरा रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बुलंदशहर, इटावा, गाजियाबाद, मैनपुरी के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह बसें एक सप्ताह के लिए संचालित की जाएंगी। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में लाखों की तादात में बाहरी जनपदों से लोग आकर रोजगार करते हैं। जिसमें आगरा, एटा, इटावा, मैनपुरी, रामपुर, बागपत, बुलंदशहर हापुड़ जनपद के अधिकांश लोग हैं। होली का पर्व लोग अपने परिवार के साथ मनाएंगे। जिसके लिए साधन के तौर पर रोडवेज सबसे सुलभ संसाधन है। ग्रेटर नोएडा डिपो द्वारा होली के पर्व को भुनाने में जुट गया है। डिपो द्वारा होली के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा से आगरा रूट पर सबसे अधिक 12 बसें चलाने का फैसला लिया है। आगरा रूट पर मथुरा और अलीगढ़ जनपद भी पड़ेगा और यह लम्बा रूट भी है, जिस पर डिपो को लागातार फायदा हो रहा है। इसलिए डिपो इस रूट पर अधिक बसें चलाएगा। इसके अलावा इस बार एटा, इटावा और मैनपुरी तक बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सिर्फ एक सप्ताह के लिए शुरू की जाएंगी। बुलंदशहर रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ेगी और गाजियाबाद के लिए ग्रेटर नोएडा से सीधे बस मिलेगी। हालांकि अभी गाजियाबाद के लिए एक सुबह और एक शाम को बस मिलती है, मगर होली पर्व पर इसकी संख्या चार से छह कर दी जाएगी। वहीं, दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इनकी पूर्ति नाॅलेज पार्क और कम विकसित सेक्टरों वाले रूटों पर चलने वाली बसों में कटौती करके की जाएगी। एआएम सतेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इन बसों का सेड्यूल बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

Comments are closed.