रोहिणी की आप पार्टी यूनिट के अधिकांश पदाधिकारी भाजपा में शामिल
भारतीय जनता पार्टी: उत्तर-पश्चिम दिल्ली: लोकसभा क्षेत्र: डा. उदित राज (प्रत्याशी)
आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में बनती जा रही जबरदस्त लहर ने विपक्षी दलों मे भगदड़ मचा दी है। उत्तर-पश्चिम लोक सभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डाॅ0 उदित राज के सामने रोहिणी विधान सभा की आप पार्टी की यूनिट के बड़ी संख्या में पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गये। रोहिणी में पार्टी की कन्वीनर श्रीमती सुदेश ड़बास जिले के सिख सैंल के प्रभारी गुरविन्द्र सिंह सैंनी सेन्ट्रल ओफिस के संजय कुमार व के.के.गहलोत के नेतृत्व में 50 से अधिक प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुऐ। आप पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुये। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयभगवान अग्रवाल, निगम पार्षद विजय पाण्डें, डा0 शोभा विजेन्द्र, डा0 नीलम गोयल व अतुलप्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित थे। भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुये भाजपा प्रत्याशी डा0 उदित राज ने कहा कि पार्टी मे आपका मान-सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि रहेगा। आप पार्टी छोड़कर भाजपा के लिये काम करने का प्रण लेते हुये उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि जब से अरविन्द केजरीवाल दिल्ली का शासन छोड़कर भागे है तब से लगातार पार्टी का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा हैं और अब हम लोगो को यह एहसास भी होने लगा है कि हम ऐसे आदमी व ऐसी पार्टी के साथ जुडे़ जो हमेशा झूठ और फरेब के साथ दिल्ली और देश की जनता को बेवकूफ बनाती रही। आज पूरा देश नरेन्द्र मोदी की ओर देख रहा हैं इसलिए हमने देश हित मे आप पार्टी को छोड़कर भाजपा के पक्ष में काम करने का निर्णय लिया है
Comments are closed.