सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा नोएडा

सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा नोएडा
सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा नोएडा द्वारा एक प्रेसवार्ता आहुत की। 17वां स्थापाना दिवस समारोह एवं ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी ब्राह्मण समाज के नागरिक उपस्थित रहेगे। इस कार्यक्रम में गरीमामयी उपस्थिती अतिथि श्री मनोज पाण्डेय (कैबिनेट मंत्री उ.प्र.), डा0 महेश शर्मा विधायक नोएडा, श्री कलराज मिश्रा (वरिष्ठ भाजपा नेता), एवं श्रीमति आशा शर्मा (राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा) व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेगे। इस आयोजन में ब्राह्मण छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका वसुधा तिवारी रहेगीं इसमें मुख्य रूप से भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम डा. बबीता शर्मा, टी.वी. कलाकार व उनके साथियों द्वारा इस कार्यक्रम को किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री विरेश तिवारी जी ने कहा हम आये हुए सभी अतिथियों एवं सभी ब्राह्मणों से आवहान करेगे कि नोएडा में ब्राह्मण भवन की स्थापना की जाये और कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पांच ब्राह्मण सरयू रत्न से भी सम्मानित किये जायेगे। जिससे प्रत्येक वर्ग के नागरिकों को इसकी सुविधा प्राप्त हो। इस कार्यक्रम का स्थान अग्रसेन भवन सैक्टर-33, नोएडा दिनांक 9 फरवरी दिन रविवार सायं 5 बजे दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया जायेगा। इस प्रेसवार्ता में उपस्थित श्री अजय मणि, त्रिपाठी, विरेश तिवारी, संजय बाली, हरेन्द्र दूबे, एच.एन. शुक्ला, शैलेन्द्र पाठक, कमाण्डर दिनेश उपाध्याय, वसुधा तिवारी, वी.एन. तिवारी, बालमुकुन्द तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments are closed.