सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि

Galgotias Ad

Tennews Saurabh Shrivastava
ग्रेटर नोएडाः- बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर समाजवादी चिंतक डा0 राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया का पूरा जीवन सादगी से परिपूर्ण एवं देश की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने देश में गरीबी अमीरी की बढ़ती खाई को पाटने के लिए अहम योगदान दिया। राम मनोहर लोहिया के समाजवादी विचार धारा ने देश का एकीकरण करने का काम किया। प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता को डा0 राम मनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी विचार धारा को जन-जन तक पुहॅचाने का काम करे। डा0 लोहिया के विचार आज कहीं अधिक सार्थक है, उनका विचार था दस से कम ना सौ से ज्यादा, समाजवाद की यही परिभाषा। इसका अर्थ यह है कि देश मंे निवास करने वाले गरीब और अमीर के बीच दस गुने से ज्यादा अतंर नहीं होना चाहिए, तभी देश का सम्पूर्ण विकास हो पायेगा। लेकिन आज देश में काम कर रही सरकारों की गलत नीतियों के चलते व्यवस्थायें पूरी तरह से उल्ट हो गयी है। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, विनोद यादव, श्याम सिंह भाटी, सुनील भाटी, मनोज डाढा, इन्द्र प्रधान, कृष्णा चैहान, विजेन्द्र चैहान, शिमला यादव, आजाद सिद्दकी, नीटू रावल, जेपी नागर, वीरेन्द्र खारी, संजय चैहान, रविन्द्र शर्मा, अनूप तिवारी, दीपक नागर अनिता चैहान, राव सुरेन्द्र, योगेश छौंकर, नवीन चैहान, विजय चैहान, संजय सिंह, सत्यप्रकाश नागर, दीपक राणा, सुदेश भाटी, प्रदीप रावत, उमेश विकल, प्रदीप कौशिक, सुरेश राणा, दलमीर खां, नरेन्द्र राणा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.