कोरोना को लेकर बनाए नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही , 144 लोगों का काटा चालान

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– मैट्रो में सफर करने वाले यात्रियों पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है , जी हाँ इन सभी यात्रियों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जो नियम बनाए गए थे , उन नियमों का उल्लंघन किया था । दिल्ली पुलिस ने 144 यात्रियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

 

 

बता दे कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफे के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी शुरू हो गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी मेट्रो यात्रियों को सबक सिखाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

 

 

दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पिछले 6 दिनों के दौरान दिल्ली पुलिस ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के साथ मास्क नहीं पहनने वाले 144 लोगों का चालान किया है। इन सभी पर कोरोना के चलते बनाए गए नियमों का तोड़ने का आरोप है।

 

 

वही इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत मेट्रो स्टेशन के आसपास नियम तोड़ने वालों पर चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे यात्री या लोग जो मास्क नहीं लगा रहे हैं या फिर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है।

 

 

 

जितेंद्र मणि, पुलिस उपायुक्त, मेट्रो का कहना है कि 6 दिनों के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों ने अपने अभियान के दौरान 3691 ट्रेनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान मास्क नहीं लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर 144 लोगों के चालान किए गए।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.