ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2019 में बच्चे का अपहरण कर रिश्तेदार को बेचा

Ten News Network

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा :– थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा आज 2019 में एक बच्चे का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा स्थित जलपुरा गांव में रहने वाला एक बच्चा शादाब अली का जुलाई, 2019 में अपहरण हो गया था। जिसके बाद शादाब अली के परिजनों ने पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसके बाद थाना पुलिस की जांच में एक सूचना के आधार पर यह पता चला कि यह बच्चा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में है जहाँ से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को आरोपी राजाराम और उसकी माँ ने ग्रेटर नोएडा से अगवा करके बदायूं में रह रहे अपने रिश्तेदार राजेंद्र शाक्य को 90,000 रुपए में बेच दिया था।

 

मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र शाक्या की कोई बच्चा नहीं थी जिसके बाद उसने शादाब को खरीद लिया था और उसने गांव में यह बात फैला दी थी की वह बच्चा उसने गोद लिया है। उन्होंने बताया कि शादाब का नाम बदलकर उन्होंने अंश रख दिया था। जिसके बाद अब पुलिस ने दोनों आरोपी राजाराम और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.