ग्रेटर नोएडा : 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , 50 से ज्यादा वाहनों और लूट की वारदात को दिया था अंजाम
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्होंने बदमाशों से चोरी के आधा दर्जन वाहन बरामद किए है।
दरअसल , बिसरख थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है , आज फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है ,जिसके चलते बिसरख थाना पुलिस ने अपने इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी ।
चेकिंग को देखते हुए दो बदमाश भागने लगे , जिसको देखते हुए बिसरख थाना पुलिस ने पीछा किया , थोड़ी दूर पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये शातिर वाहन चोर है , जिन्होंने 50 से ज्यादा वाहन चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
वही इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बिसरख थाना पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 50 से ज्यादा वाहन चोरी और लूट चुके है। फिलहाल पूछताछ अभी जारी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो आरोपी गिरफ्तार हुए है, उनका नाम जिशान और समीर है। उनके पास से आधा दर्जन चोरी और लूट के वाहन बरामद हुए है। अभी पूछताछ चल रही है , अनुमान है कि बहुत से मामले का खुलासा हो सकता है।
