दिल्ली के जाकिर नगर में बिल्डिंग जलकर हुई ख़ाक, 6 की मौत, 11 गंभीर रूप से जख्मी

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

दिल्ली के जाकिर नगर स्थित एक मकान में बीती रात आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस के अनुसार मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।


पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि इस चार मंजिला इमारत में कुल 13 फ्लैट थे। आग करीब दो बजे के करीब लगी थी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आग बिजली के मीटर बोर्ड से फैली थी। इमारत में आग लगने से इसकी पार्किंग में खड़ी सात कार और आठ बाइक भी जलकर खाक हो गई।

पुलिस ने घटना में घायल सभी लोगों को हॉली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लगी आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर से हुई और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। 7 फायर टेंडर्स आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं , लेकिन संकरी गलियां होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा ।

दक्षिणी दिल्ली के इस इलाके में घनी आबादी रहती है , मकान भी काफी कम गैप पर बने हुए हैं। यही कारण है कि दमकल के कर्मचारियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.