नोएडा प्राधिकरण ने चार वर्क सर्किल को समाप्त करने की बनाई प्रक्रिया, चुनावो के बाद हो सकती है लागू
Talib Khan
Noida: नोएडा प्राधिकरण एक बार फिर अपने इंजीनियरिंग विभागों पर केंची चलाने की तैयारी कर चुका है। शहर के विकास लिए बनाए गए सिविल और जल विभाग में बी कटौती की गई है। वहीं दूसरे अन्य विभागों को भी कम किया जाएगा। इसका बड़ा कारण अधिकारियों कि कमी बताया जा रहा है।
नोएडा के विकास लिए प्राधिकरण ने 10 वर्क सर्किल बनाए थे, जो कि सब सिविल विभाग के है। इसके साथ जल के पांच और ई एंड एम के चार डिवीजन काम कर रहे हैं। कुछ में पूर्ण कालिक वरिष्ठ प्रबंधक नियुक्त है जबकि कुछ में प्रभारियों को नियुक्त किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिविल विभाग के दस वर्क सर्किल को घटाकर छह कर दिया गया है। जिसमें वर्क सर्किल 3, 5, 7, एवं 9 को समाप्त किया का सकता है। इन चारो वर्क सर्किल को हटाने के बाद सिविल में छह वर्क सर्किल रहेंगे, और हटाए गए चारो वर्क सर्किल का कार्य इन छह में मिला दिया जाएगा।
ऐसे में अधिकारियों पर काम का भार तो बढ़ेगा लेकिन प्राधिकरण के खर्चे में कमी आ जाएगी। ठीक इसी तरह जल विभाग के पांच डिवीजन को तीन में बदल दिया जाएगा।
इस प्रक्रिया को कब लागू किया जाए, इसको लेकर अधिकारियों में मंथन जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले लोक सभा चुनावो के बाद यह प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।