मानसिक तनाव के चलते युवक ने कथित तौर पर की आत्महत्या
PHOTO/STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS
(06/06/2019) नोएडा के भंगेल गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह फांसी लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले का रहने वाला महेश नोएडा के थाना फेस दो क्षेत्र के भंगेल गांव में धर्मेंद्र भाटी के मकान में किराए पर रह रहा था।
उन्होंने बताया कि आज सुबह महेश ने घर पर पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विमल कुमार सिंह ने बताया कि फेस-दो क्षेत्र के ही नया गांव में रहने वाला है। एक युवक बीती रात को अपने घर की छत से गिर गया। गंभीर हालत में उसको दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.