जाने नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की आधुनिक रामलीला की खास बातें
Lokesh Goswami New Delhi :
नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के सचिव प्रकाश चंद्र बराठी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि नव श्री धार्मिक लीला कमेटी इस वर्ष कई नई हाईटेक तकनीक का प्रयोग करेगी। रामलीला में विशाल LED स्क्रीन लगाई जाएगी जिस पर अधिक से अधिक रामभक्त रामायण के प्रसंगों के दृश्य का साक्षात लीला के साथ साथ आनंद ले सकेंगे | वही विभिन्न मिलाप के दृश्यों को मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा | इसके अलावा रावण -जटायु का हवाई युद्ध होगा और मायावी राक्षसों के संहार की लीला का प्रदर्शन भी हाईटेक होगा | लीला में तीनों लोकों से मेघनाथ भगवान लक्ष्मण के साथ हाईटेक युद्ध करेंगे |
सीता स्वयंवर के लिए हाइड्रोलिक मंच निर्मित किया जाएगा | हनुमान वायु मार्ग से संजीवनी बूटी लाएंगे | भगवान राम का राक्षसों के साथ मायावी युद्ध होगा जिसमें उनके द्वारा अग्निबाण – वर्षा बाण चलाई जाएंगे | इस बार लीला में कुछ नई प्रसंग दिखाए जाएंगे जैसे की केकैयी का चरित्र, सीता की अग्नि से उत्पत्ति, भगवान जन्म के मुख्य कारण आदि | लीला में इस बार बहुत ही सुंदर नाट्य ग़ालिब इन न्यू दिल्ली का आयोजन भी किया गया है | लीला में मुंबई के मशहूर डिजाइनरों द्वारा भगवान की पोशाक बनाई गई है | फिल्मों और हिंदी धारावाहिकों के सेट डिजाइनर प्रदीप आउट को लीला के मंच की सात सजा के लिए नियुक्त किया गया है|
साथ ही पदम चंद गर्ग का कहना है कि लीला की तैयारी पूरी हो चुकी है | लीला में इस बार विजयदशमी के दिन हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है | हर वर्ष की तरह इस बार भी चौथा पुतला जलाया जाएगा | लीला को हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया गया है हमेशा हम लीला को बहुत ही सात्विक तरीके से प्रस्तुत करते हैं उसी का नतीजा है कि हमारी रामलीला में हर बार दिल्ली के हर कोने से हजारों लोग लीला को देखने आते हैं इस बार सीता स्वयंवर के द्वारा मनमोहक आतिशबाजी भी दृश्य को देखने को मिलेगी |
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.