नई दिल्ली :(24/02/2019) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ कमर कस ली है। दरअसल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते है | वही अब अरविन्द केजरीवाल 1 मार्च से इस माँग को लेकर अनश्चितकालीन अनशन पर बैठने जा रहे है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक मार्च से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे। दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्य के लिए पूरी दिल्ली को आंदोलन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में लोकतंत्र है लेकिन दिल्ली में नहीं है। लोग वोट देते हैं और सरकार बनाते हैं लेकिन सरकार के पास ताकत नहीं है। इसलिए हम 1 मार्च से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।
इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार शहर के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ है क्योंकि उसके पास अधिकारों की कमी है। केजरीवाल ने सदन को बताया, ‘‘मैं दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के लिए एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करूंगा।
लोगों ने हमें इतना कुछ दिया है कि हमें उनके लिए अपना जीवन भी बलिदान करना पड़े, तो वह भी कम है। स्वतंत्रता के बाद से दिल्ली के लोग ‘‘अन्याय और अपमान’’ का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनके द्वारा निर्वाचित सरकार के पास उनके लिए काम करने की शक्ति का अभाव है | उन्होंने सवाल किया, ‘‘दिल्ली की निर्वाचित सरकार लोगों को न्याय नहीं दे सकती, उनके लिए काम नहीं कर सकती और विकास कार्यो को पूरा नहीं कर सकती क्योंकि उसके पास अधिकारों की कमी है और केन्द्र सरकार उसके कामकाज में बाधा उत्पन्न करती है |
खासबात यह है की दिल्ली में एक साल चुनाव होने वाले है , आप पार्टी पास कोई मुद्दा नहीं बचा है , जिससे आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव जीत सके | वही अब दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के मुद्दे को लेकर मैदान में उतर रही है |
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.