भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का आरोप, हाथरस जा रहे चंद्रशेखर आजाद को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया
ABHISHEK SHARMA
भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि भीम आर्मी पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और दिल्ली इकाई प्रमुख हिमांशु वाल्मिकी उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक बलात्कार में जान गंवाने वाली लडकी के परिजनों के साथ जा रहे थे। तभी मंगलवार रात जेवर टोल प्लाजा के पास उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई पुष्टि नही की है। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक आजाद और हिमांशु वाल्मिकी मंगलवार रात 10:00 बजे से लापता है। उस वक्त वे हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में जान गंवाने वाली पीडिता के परिजनों के साथ हाथरस जा रहे थे।
बता दें कि सामूहिक दुष्कर्म में जान गंवाने वाली युवती और परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और दलित समर्पित संगठन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था।
पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद से आजाद और वाल्मिकी का कुछ पता नही है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आजाद और वाल्मिकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन पुलिस इसे सार्वजनिक नही कर रही है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.