पंजाब में जारी उथल पुथल को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाए गम्भीर आरोप, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– पंजाब में जारी उथल-पुथल को लेकर भाजपा की ओर से कांग्रेस पर आज जबरदस्त तरीके से निशाना साधा गया है। भाजपा ने पंजाब की राजनीतिक स्थिति को चिंताजनक करार देते हुए राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हम सभी ये देख रहे हैं कि पंजाब में किस प्रकार की स्थिति है। जो राजनीतिक सरगर्मियां वहां चल रही हैं, वो वास्तविक रूप में चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर का राज्य है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पंजाब में स्थिरता रहना बहुत अनिवार्य और महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस की राजनीति है उसमें अस्थिरता साफ तौर पर दिखाई दे रही है। आज अस्थिरता कांग्रेस पार्टी का पर्यायवाची शब्द बन चुका है।

राहुल पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने आगे कहा कि इन सारे विषयों में एक बात सामने आती है और वह यह है कि राहुल गांधी की असाधारण असफलता और उनकी इस असफलता को छिपाने के लिए कांग्रेस ने जिस प्रकार से पत्रकारिता और पत्रकारों पर हमला करना शुरू किया है, यह दुःखद, सोचनीय और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी यह सोच रहे थे कि वह पंजाब में समस्या का हल कर चुके हैं और इसलिए वह छुट्टी मनाने चले गए थे, लेकिन जिस तरीके से नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच जो सिर फुटव्वल हुआ है वह आज देश से छुपा नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में महत्वाकांक्षा की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी नेता पंजाब के बारे में नहीं सोच रहा वे सभी अपने अपने बारे में ही सोच रहे हैं।

 

पात्रा ने भूपेश बघेल पर भी हमला किया और कहा कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की दुहाई देने वाले आज धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसी महिला पत्रकार के घर धावा बोल देना, किसी पत्रकारिता संस्थान के धावा बोल देना, क्या यह फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन है? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी ने हिंदुस्तान की राजनीति में सबसे ज्यादा गाली गलौज वाली पॉलिटिक्स की है तो वह नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने की है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.