बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने पर दिया जोर
ABHISHEK SHARMA/ JITENDER PAL- TEN NEWS
(26/07/2019) नोएडा के सेक्टर 33 स्थित अग्रवाल मित्र मंडल के सभागार में बीजेपी का जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने के बारे में जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाएं और एक कार्यकर्ता लगभग 50 सदस्य पार्टी के साथ जोडे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि बीजेपी में सदस्यता ही सबसे बड़ी पूंजी है। इसी के बूते केंद्र व राज्य में सरकार है। इन दिनों चल रहे अभियान में से ही कल कोई ऐसा कार्यकर्ता निकले जो पार्टी की कमान संभाले। इस वजह से हर कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करने की भावना विकसित करनी है।
केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नोएडा आए थे। उन्होंने पार्टी की रीति व नीति पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने जानकारी दी कि 11 अगस्त के बाद 14 अगस्त तक कैंपों के जरिए सदस्य बनाए जाएंगे।
इसके बाद 31 अगस्त तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी। इसके लिए दो शर्तें रखी गई हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला प्रभारी अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय, यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, क्षेत्रीय सहकोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, डॉ. वी.एस. चौहान आदि मौजूद थे।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.