भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा ने कैलाश अस्पताल सभागार सैक्टर 27 नोएडा.

Galgotias Ad

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा ने कैलाश अस्पताल सभागार सैक्टर 27 नोएडा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा ने कैलाश अस्पताल सभागार सैक्टर 27 नोएडा में मकर संक्राति व लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक डा. महेश शर्मा को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने फुल का बुका देकर स्वागत किया। आगामी 2 फरवरी 2014 को मेरठ में आयोजित श्री नरेन्द्र मोदी की रैली को सफल बनाने के विषय पर भी चर्चा हुई जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश की और नोएडा की महिलाओं ने परिवार में इतने व्यस्त रहते हुए भी पार्टी के लिए कीमती समय निकाला। इसके लिए मैं सभी महिलाओं का अभिनन्दन करता हूँ। विधायक डा. महेश शर्मा के सामने महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि आगामी मिशन 2014 में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी और माननीय मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगी। आज नोएडा की महिलाओें ने कुछ प्रमुख समस्याओं को भी डा. महेश शर्मा के समक्ष रखा। विधायक ने समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराने की बात कही।
इस आयोजित की अध्यक्षा सुमन ढाका ने डा. महेश शर्मा, विधायक जी को मकर संक्रांति व लोहड़ी की बधाई दी और कहा कि नोएडा में महिलाओं को सक्रिय कर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकुन्तला सिरोही, अन्नू शर्मा, पदमा दीक्षित, साधना चैहान, रानी सिंह, रेखा सिंह, डिम्पी सैन, संगीता, मीरा, विभा अग्रवाल, किरन भारद्वाज, इन्दू सैनी, मधु, मुन्नी देवी, उर्मिला सिंह आदि सैकड़ों महिलाओं उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.