ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर, नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुई सूर्य-उपासना

Abhishek Sharma / Photo & Video By Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida (11/11/18) : ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। यहाँ पर विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए घाट तैयार किये गए है। शहर में कई सेक्टरों में अस्थाई रूप से घाट बना दिए गए हैं। सभी घाटों की साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1 स्थित आइईसी कॉलेज के सामने छठ पूजा पार्क में छठ पूजा सेवा समिति छठ की तैयारियों में जुटी हुई है। 

छठ पुजा के लिए तैयार किये गए घाट में टाइल लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके बाद सोमवार को सबमर्सिबल से घाट में पानी भर दिया जाएगा। घाट पर लोगों ने अपनी जगह नाम लिखकर आरक्षित कर दी है। पूजा के लिए तैयार घाट लहराती नदी की बनावट में है। लोग यहाँ करीब पिछले 15 वर्षों से छठ महापर्व की पूजा करते आ रहे हैं।

छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष रामजी पांडेय ने बताया कि छठ पूजा के लिए लगभग सारी तैयारियां कर ली गई हैं। छठ पूजा की तैयारियों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अहम योगदान रहता है। प्राधिकरण द्वारा यहाँ पर हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाती है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के लिए पूरे शहर में यहां पर सबसे ज्यादा व्रती आते हैं। सुबह व शाम की पूजा में करीब ढाई से तीन हजार लोग यहां पर पूजा करने के लिए विराजमान होते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम छठ पूजा को देखते हुए यहां पर एसडीएम से बात करके करा दिए गए हैं। दमकल की गाड़ियों से लेकर यहाँ पर हर प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था छठ पूजा के दौरान मौजूद रहती है।


इधर छठ महापर्व को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं। व्रती छठ पूजा की तैयारियों के लिए पूरी तरह से खरीदारी में जुट गए हैं, बाजारों में भी भीड़ नजर आ रही है। आज से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ पूजा को मद्देनजर रखते हुए सामानों में महंगाई बढ़ा दी गई है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले हर सामान में 10 से 20 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। आज नहाय खाय के बाद सोमवार को खरना की पूजा की जाएगी जिसके बाद मंगलवार को अस्तगामी सूर्य की पूजा, बुधवार को उदय होते सूर्य की पूजा के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.