करप्शन फ्री इंडिया ने बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज  करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जनपद बुलंदशहर जिला कार्यकारिणी की बैठक सिकंदराबाद के डाक बंगला पर संपन्न हुई बैठक में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया .बैठक का आयोजन संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहित भाटी के सानिध्य में किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें विवेक कुमार को जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर को उपाध्यक्ष प्रभाकर भाटी को जिला महासचिव व सतीश  धामा कों जिला सचिव नियुक्त किया गया है सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने बताया कि जनपद में गिर रहे शिक्षा के स्तर में स्वास्थ विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे व शिक्षा प्रणाली को एक समान बनाने के लिए जल्द ही एक ज्ञापन डी.एम महोदय को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा .वहीं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विवेक सिंह व महासचिव प्रभाकर भाटी ने कहा जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उसे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभाएंगे और राष्ट्र समाज हित में कार्य करेंगे .इस दौरान यासीन कुरेशी मोहित भाटी सतेंदर गुर्जर. प्रधान किशन बेनीवाल धर्मपाल सिंह वीरेंद्र सिंह अनिल कुमार विपिन भाटी जेड.ऐ खान भरत सिंह राजावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.