प्रेमिका को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने का प्रयास

121

a3ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दो समुदाय का होने पर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बतातें है कि किशोरी और आरोपी के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता के साथ तिगरी गांव में रहती है। उसके पिता प्रापर्टी डीलर का काम करते है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है।और दोनों का  दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग आरोपी और किशोरी के बीच  आरोपी एक टेंट की दुकान पर मजदूर का काम करता था, जो किशोरी के घर ठीक सामने है। वहीं से दोनों के बीच प्रेम शुरू हुआ था। दोनों एक दूसरे से अटूट प्रेम करते थे। कई वार घर से फरार हो चुके है दोनों किशोरी और आरोपी के बीच इस कदर प्रेम प्रसंग चल रहा था, कि दोनों शादी करने के लिए  तैयार थे। मामला दो समुदाय का होने पर दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे, जो दोनों को नागवार गुजरा। दोनों ने गत अप्रैल माह भाग कर शादी करने का फैसला लिया था। दोनों घर से फरार हो गए थे। हालांकि 4 घंटे के बाद दोनों को बरामद कर लिया गया था। जिसके तहत एक बार जेल चुका है।पीडि़त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किरण एस, एसएसपी गौतमबुद्धगर


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.