आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना , कहा- प्रचार के इलावा मेडिकल इंफ़्रा पर ध्यान देते तो उतपन्न नहीं होती भयानक स्थिति

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि अस्पतालों व होम आइसोलेशन में रहने वालों को ऑक्सीजन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है। राजधानी के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से चिंता बढ़ रही है। वहीं, इसे लेकर सियासत भी हो रही है।

 

दिल्ली सरकार भाजपा शासित पड़ोसी राज्यों पर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगा रही है। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही है। कालाबाजारी पर रोक लगाने और दाम निर्धारित करने की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की है जिससे की अस्पतालों व होम आइसोलेशन में रहने वालों को दिक्कत नहीं हो।

 

दिल्ली में ऑक्सीजन के दम तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों को दवा के साथ ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी की मार भी झेलनी पड़ रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है और सरकार ने ऑक्सीजन के औद्योगिक प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है। इस वजह से आज दिल्ली के हर कोने में ऑक्सीजन की मंडी सजी गई हैं पर इसके लिए मनमाना दाम वसूला जा रहा है।

 

 

आदेश गुप्ता ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ प्रचार के सीएम हैं। वह जनता का सारा पैसा अपने प्रचार पर उड़ा देते हैं पर जब संकट आता है तो केंद्र की ओर देखते हैं। पिछले साल केंद्र द्वारा किए गए कार्यों से उनको सबक लेकर मेडिकल इंफ़्रा को बढ़ाना चाहिए था पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

आदेश गुप्ता ने कहा की अरविंद केजरीवाल ने क्या किया? सिर्फ प्रचार! कोरोना महामारी के इस कठिन समय में भाजपा दिल्लीवासियों के साथ खड़ी है। भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात दिल्ली की जनता की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ऑक्सीजन का कोटा भी 378 मीट्रिक टन से बढाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.