बड़ी खबर : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना के शिकार , अस्पताल में भर्ती 

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– देश में कोरोना का प्रकोप जारी है , अब देश में भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है | देखा गया है की पॉजिटिव दर में बढ़ोतरी हुई है , अब हर तीसरा व्यक्ति कोरोना की चपेट में है | वही इस बीच बड़ी खबर सामने आई है | देश के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं |

उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है | आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देविका देवी है | वही दोनों का इलाज जारी है , साथ ही इस मामले की सुचना महेंद्र सिंह धोनी को दे दी गई है |

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुंबई में हैं , जहां आज उनकी टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा | अस्पताल के संचालक ने बताया कि धोनी के अभिभावकों की स्थिति सामान्य है.|

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है की उनका ऑक्सीजन का स्तर ठीक है. संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी और उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा |

 

देश में कोरोना के मामले में सबसे बड़ी उछाल आई है. पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.