दशहरा फेस्ट में बच्चों ने डांस और संगीत के हुनर से लोगों को किया प्रभावित

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

 

ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में लावणी संस्था द्वारा आयोजित दशहरा फेस्ट में शनिवार को स्वपनिल डांस अकादमी द्वारा डांस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। फिनाले के लिए चयनित सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का हुनर लोगों के सामने पेश किया। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों ने बंगाली, मराठी, बॉलीवुड व ज़ुम्बा डांस की प्रस्तुतियां दी। 

आपको बता दें कि डांस प्रतियोगिता को तीन भागों में विभाजित किया गया था। जिसमें ग्रुप 1 में वैष्णवी कौशिक ने पहला, पीहू गुप्ता ने दूसरा और निपुण कुलकर्णी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप 2 में सेजल राजे, नव्यता कुलकर्णी, अफशीन आज़म क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप 3 में पहले स्थान पर सृति महेश, दुसरे स्थान पर नैन्सी प्रसाद व तीसरे स्थान पर प्रियांशी अग्रवाल रही।

डांस के बाद ग्रेटर नॉएडा की समृद्धि ने अंग्रेजी गाने की शानदार प्रस्तुति दी जिसने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनके लाजवाब गाने के लिए उन्हें भी पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात स्वपनील डांस अकादमी के बच्चों द्वारा किये गए डांडिया ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

सभी विजेताओं को स्वपनिल डांस अकादमी की डायरेक्टर नबनीता महेश द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.