नई दिल्ली :– सिंधू बॉर्डर पर लगातार एक महीने से पंजाब के किसान केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। अब कुछ किसानों ने बुरारी मैदान में प्याज की बुवाई की है, इससे वह खुद को व्यस्त रखे हुए हैं।
किसानों ने कहा कि हम यहां जमीन पर प्याज बोने में लगे हुए हैं। हमें यहां आए एक महीना हो चुका है। हम यहां क्या कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास कोई काम नहीं है। पंजाब में जमीन बहुत महंगी है। यह फ्री में उपलब्ध है और इसलिए हम प्याज की खेती कर रहे हैं
साथ ही कहा कि अगर पीएम मोदी कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सहमत नहीं हैं, तो हम पूरे मैदान में प्याज की फसल बोएंगे। बता दें कि किसान लगातार अपने-अपने तरीकों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
सिंधू बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर किसान लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके लिए पंजाब से भारी संख्या में आए किसानों ने वहां डेरा डाल रखा है और सरकार को रोज कुछ न कुछ संदेश देने में लगे हैं।
किसानों से बात करने के लिए कई बड़े केंद्रीय मंत्री भी सामने आए। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं, लेकिन अभी तक परिणाम कुछ भी सामने नहीं आया है।
इस बीच, लगभग 40 किसान संगठनों समेत संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को एक पत्र लिखा और बातचीत के लिए केंद्र की पेशकश को स्वीकार किया है। बैठक की कल प्रस्तावित की गई है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.