भूमि धौखाधडी चकबन्दी अधिकारियों की सांठ-गांठ से शत्रु सम्पत्ति के खाते पर अवैध रूप से क्रेताओं के नाम दर्ज कर अलग-अलग चक बना दिये

LOKESH GOSWAMI भूमि धौखाधडी चकबन्दी अधिकारियों  की सांठ-गांठ से शत्रु सम्पत्ति के खाते पर अवैध रूप  से क्रेताओं के नाम दर्ज कर अलग-अलग चक बना दिये गौतमबुद्धनगर 04 मई, 2015 जिलाधिकारी श्री एन.पी.सिंह ने ग्राम शाहबेरी परगना व तहसील दादरी  स्थित कस्टोडियन/निष्क्रान्त सम्पत्ति के सम्बन्ध में शिकायत के आधार पर जॉच करायी । जॉच में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अपनी आख्या दिनांक 30.4.2015 द्वारा यह अवगत कराया कि अभिलेखीय त्रृटि का लाभ उठाकर अताअल अली ने उक्त भूमि धौखाधडी से अभयराम व अमन सिंह पुत्रगण शीशराम को बेच दी थी, जिसे बाद में अन्य व्यक्तियों को विक्रय कर दिया गया। चकबन्दी प्रक्रिया के दौरान चकबन्दी अधिकारियों  की सांठ-गांठ से शत्रु सम्पत्ति के खाते पर अवैध रूप  से क्रेताओं के नाम दर्ज कर अलग-अलग चक बना दिये गये तथा विवरण कालम में अंतकित शत्रु अभिरक्षक के आदेश की अनदेखी करते हुए चकबन्दी आकार पत्र 45 में क्रेताओं के नाम दर्ज कर दिये गये, जिसे आगे उक्त भूमि को अविधिक रूप से विक्रय कर दिया गया । चकबन्दी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा अवैध रूप से कस्टोडियन/निष्क्रान्त सम्पत्ति को क्षति पहुचाई गई है। उस समय श्री किरनपाल सिंह राठी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, श्री मुस्ताक अली, चकबन्दीकर्ता व श्री जगदीश सरन, चकबन्दी लेखपाल तैनात थे, जिनके द्वारा जिल्द बन्दोबस्त जोत चकबन्दी आकार पत्र-41 व 45 बनाये गये तथा जिसपर उक्त के अधिकारियो/कर्मचारियों के हस्ताक्षर अंकित है।  उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी, दादरी को तत्काल प्रश्नतगत भूमि वापस अभिलेखों में दर्ज करने व उक्त दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों व व्यक्तिओं के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य यथोचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments are closed.