हिन्दू युवा वाहिनी ने किया कलेक्ट्रेट का घिराव

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  1

3 अखलाक के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज न होने पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने जताई नाराजगी। बिसहड़ा कांड में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में गौमांस की पुष्टि हो जाने पर  ग्रामीणों द्वारा अखलाक समेत उसके परिवार के खिलाफ कोतवाली में दी गई तहरीर के बाद पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज हिन्दू युवा वहिनी संगठन कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सैकड़ो  की संख्या में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर कई संगीन आरोप लगाए। हिन्दू युवा वाहिनी संगठन कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान हिन्दू युवा वहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामला दर्ज नहीं हुआ तो हिन्दू युवा वाहिनी आन्दोलन करेगी। बता दें कि भारी तादात में संगठन कार्यकर्ताओं का जमावड़ा आज  कलेक्ट्रेट के बाहर लगना शुरू हो गया था। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने भी सहभागीता दर्ज की। लोगों की भारी भीड़ एकत्र होता देख प्रशासन को पुलिस संख्या बढ़ानी  पड़ी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार समेत पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हुकार भरी। हिन्दू युवा वाहिनी संगठन कार्यकर्ताओं ने मांग कि बिसाहड़ा कांड में मौवंश चोरी व गौवंश हत्या करने वाले मृतक अखलाक के परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। इसके साथ ही सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि व सरकारी सुविधाएं वापस ली जाए। इसके साथ ही समाज व देश में भ्रमक समाचार प्रसारित करने वाले समाचार पत्रों व टीवी चैनलों के खिलाफ भी देश द्रोह एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान केन्द्र सरकार से प्रदेश सरकार को बरखास्त करने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने की। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से विवेक राघव, जितेन्द्र त्यागी, अंकुर, राकेश, संजीव, सुनील राघव समेत सैक्ड़ों की संख्या में संगठन कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.