ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्धारा आयोजित होली मिलन समारोह में बृज के लोक कलाकारों ने खेली फूलों की होली

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 1

3

4

5

6

15

14

भारतीय संस्कृति और दर्शन का प्रतीक है होली: एनपी सिंह
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
-वार्षिक पत्रिका ‘शब्द मधु’ का हुआ विमोचन
-15 लोग सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित
 ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने होली मिलान समारोह का आयोजन किया। जिसमें वार्षिक पत्रिका शब्द मधु का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। राधा का गौर वर्ण और कान्हा का श्याम वर्ण ब्रह्माण्ड के संतुलन को अभिव्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा ब्रह्माण्ड में अन्धकार की अधिकता है। प्रकाश बहुत कम है। इसी कारण राधा रानी प्रकाश और कृष्ण अन्धकार हैं। यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को उच्च स्थान प्राप्त है। पुरुष के जीवन में महिला को इसी कारण प्रकाश का श्रोत माना जाता है। सपा एमएलसी एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि होली का त्योहार एकता का पैगाम देता है इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। जेवर विधायक वेदराम भाटी, दादरी के विधायक सतवीर गुर्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, एसएसपी किरण एस, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, ग्रेटर नोएडा के सीईओ दीपक अग्रवाल, यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, सीडीओ माखनलाल गुप्ता, ठाकुर धीरेंद्र सिंह  कार्यक्रम में शामिल हुए। चेयरमैन रमा रमण ने अस्वस्थ होने के कारण अपना सन्देश पत्र के माध्यम से भेजा। जो सीईओ दीपक अग्रवाल ने पढ़कर सुनाया।बृज के लोक कलाकारों ने खेली फूलों की होली स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कर्यक्रम प्रस्तुत किए। वृन्दावन से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेली। लठमार होली और रास का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ परफोरमिंग आट्र्स के बच्चों ने ‘होली पर कार्यक्रम पेश कर समां  दिया।  रजनीकांत डांस अकेडमी के बच्चों ने बेटी बचाओ’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबकी वाह-वाही लूटी।
15 लोगों को किया गया सम्मानित
प्रेस क्लब की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों में सराहनीय कार्य कर रहे 15 लोगों को सम्मानित किया गया। सायना नेहवाल के प्रशिक्षण विकास शर्मा, गरीब बच्चों को शिक्षित कर रहे कैप्टन एसएस चौहान, महिलाओं के लिए काम कर रहीं रूपा गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार रविंद्र वर्मा, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डा.धीरज सिंघल, साया देवी, मोहर सिंह, वीरपाल सिंह, धीरेंद्र पाल सिंह, बबीता नागर, विद्याराम तोंगड़ और आनंद शुक्ला (मरणोपरांत) को सम्मानित किया गया है।

Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.