स्वतंत्रता दिवस विशेष: देशभक्ति गीत ‘मातरम्’ से गूँजेगा देश, अनूठे कलाकार आए साथ

Ten News Network

15 अगस्त 2021 की तारीख बेहद खास है। बेशक, हम इस दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। लेकिन इस साल, यह और भी खास है क्योंकि यह भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की शुरुआत का अनूठा अवसर है।

और ऐसा विशेष अवसर भला अनूठे देशभक्ति के गीत से दूर कैसे रह सकता। भारत की अनुपम कला संस्कृति को चरितार्थ करते हुए इस अवसर पर भारतीय संगीत के इतिहास में पहली बार, तीन महिला संगीतकार एक जीवंत देशभक्ति गीत ‘मातरम्’ बनाने के लिए एक साथ आई हैं।

इस गाने में अनुराधा पौड़वाल, शंकर महादेवन, शान, जैसे प्रसिद्ध गायक, प्रसून जोशी जैसी प्रख्यात हस्तियां और प्रतिभा बघेल व मैथिली ठाकुर जैसे गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दी हैं।

‘मातरम्’ का संगीत निर्देशन संगीता पंत, विजया शंकर और राजलक्ष्मी संजय द्वारा किया गया है, जो म्यूजिक कंपोजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महिला पैनल की प्रमुख हैं। तीनों भारत की प्रमुख महिला संगीतकारों में से हैं, जिनके नाम कई फ़िल्मी और गैर फ़िल्मी गीत हैं।

गाने को संगीता पंत ने लिखा है और संजय चंद्रशेखर द्वारा वाद्ययंत्रों से व्यवस्थित और निर्मित किया गया है।

पहले भी आजादी की वर्षगाठ पर माँ तुझे सलाम और वंदे मातरम जैसे गीतों को अनेक कलाकारों ने अपने स्वरों और संगीत से सजा कर जन-जन को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है।

लोगों को फेमस सिंगर ए-आर रहमान का गाना ‘बंदे मातरम’ तो याद ही होगा। जी हां जिसे सुनते ही देशभक्ति से रोम-रोम जाग्रत हो जाता है। इसी तर्ज पर अब यह नया देशभक्ति गीत भी लोगों को लुभाएगा।

गीत-संगीत प्रेमियों द्वारा इस अनुपम रचना की प्रतीक्षा की जा रही है। मातरम एक ऐसा गीत हैं जिसमे राष्ट्रीयता की भावना का रस निहित है।

प्रायः देश पर विकट समस्या आने पर या राष्ट्रीय सुधारों के लिये इसी प्रकार के ओज से भरे गीतों का प्रयोग किया जाता है। इससे देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। उम्मीद को जा रही है कि आने वाले समय में राजनीति, खेल, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम और राष्ट्र पर आधारित चलचित्र इत्यादि में इन गीतों का प्रयोग कर इन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


टेन न्यूज़ लाइव। रागाटेक – संजीवनी एक संघर्ष की कहानी

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रात्रि 9 बजे से

नारी सशक्तिकरण की मिसाल कायम कर संगीत जगत में अनूठा इतिहास रचने वाली, हमारी त्रिदेवियां:

विशिष्ट अतिथि:

सुश्री संगीता पंत जी
(प्रसिद्ध लेखिका, संगीतकार एवं गायिका)

सुश्री विजया शंकर जी
(प्रसिद्ध गीतकार एवं गायिका)

सुश्री राजलक्ष्मी संजय जी
(सुविख्यात संगीत निर्देशिका एवं गायिका)

मंच संचालिका
रक्षा त्रिपाठी
(लोकगीत गायिका और सेंटर सुपरिटेंडेंट , रागाटेक

कार्यक्रम विषेशज्ञ
डॉ प्रबुद्ध मिश्र
(प्रोफेसर दर्शन शास्त्र, संचालक, प्रतिभा प्रकाशन, प्रयागराज)

कार्यक्रम निर्देशक
डॉ प्रतिभा पाण्डेय
(दर्शन शास्त्र ज्ञाता एवं समाज सेविका, पटना)

यह कार्यक्रम टेन न्यूज़ लाइव स्टूडियो से टेन न्यूज़ नेटवर्क के 2 चैनल से लाइव प्रसारित होगा |

टेन न्यूज़ फ़ेस बुक पेज – लाइव शो लिंक

टेन न्यूज़ यू ट्यूब्र चैनल – लाइव शो लिंक

 


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.