नोएडा में आयोजित गीतों की शाम कार्यक्रम में कश्मीरी कलाकारों ने गायिकी से बांधा समां

Abhishek Sharma

Noida (13/07/19) : नोएडा के सेक्टर-12 में नोएडा लोकमंच द्वारा ईशान म्यूजिक कॉलेज सहयोगी संस्था के साथ कश्मीर की संस्था शारदा शक्ति कश्मीर के कलाकारों द्वारा संगीत संध्या में मधुर गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में शारदा शक्ति संस्था से अंजली अदा, पिंकी गंजू, कृष्णा कुमारी, सोनिका रैना, सर्सीजक्शा कौल, मंगत राम व दिनेश बुटैल ने अत्यंत मधुर गीत प्रस्तुत किए गए।



अंजलि अदा व उनके साथियों ने अत्यंत मधुर गीत गाकर समा बांध दिया। श्रोता गण ने सभी कार्यक्रम तन्मयता से सुने व गायन की बहुत बहुत प्रशंसा की गई। कश्मीर के कलाकारों द्वारा नोएडा लोक मंच की ओर से यह अपने तरह की पहली प्रस्तुति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र नारायण, कुलपति, गढ़वाल विश्वविद्यालय ने की। योगेन्द्र नारायण नोएडा लोकमंच के पहला कदम प्रकल्प के अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम में महेश सक्सेना, मदन चौहान, पूर्व मंत्री, उ प्र सरकार, मान सिंह चौहान, एन पी सिंह, सुरेश तिवारी, ब्रिगेडियर आर बी शर्मा, अच्युत त्रिपाठी, डॉ. लल्लन प्रसाद, मूल चंद अवाना, राजीव गर्ग, मीना गुप्ता, विमलेश शर्मा, ‌नीलम बिष्ट, इन्दिरा चौधरी, नीरज भटनागर, मुकुल बाजपेई, ब्रह्म प्रकाश, टीएन गो्विल, सुखदेव शर्मा, ब्रिगे. अशोक हक समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम नोएडा लोक मंच के सांस्कृतिक प्रकल्प पहला कदम संस्कृति की ओर द्वारा आयोजित किया गया। नोएडा लोक मंच व ईशान म्यूजिक कॉलेज द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम शहर में किए जाते हैं। मंच संचालन आर एन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ईशान म्यूजिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रस्तुत किया गया।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.