एमबीडी ग्रुप 10 जुलाई को मनाएगा 9वां संस्थापक दिवस, बताया अपना लक्ष्य
ABHISHEK SHARMA/ JITENDER PAL- TEN NEWS
(08/07/2019) एमबीडी ग्रुप अपना नोवा संस्थापक दिवस 10 जुलाई को मनाने जा रहा है , जिसको लेकर आज एमबीडी ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा नोएडा के रेडिसन होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने वार्षिकोत्सव तैयारी व आने वाले समय में उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया गया।
एमबीडी ग्रुप के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक सदस्य के लिए संस्थापक दिवस एक विशेष वार्षिकोत्सव है। हमारे संस्थापक अशोक कुमार मल्होत्रा व्यापार और समाज के लिए अनुकरणीय रहे हैं। एमबीडी ग्रुप उनकी 74 वी जयंती का जश्न मनाते हुए 10 जुलाई को उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प को पुनः स्थापित करते हैं। एमबीडी ग्रुप के नौवें संस्थापक दिवस की थीम “टचिंग लाइव्स” है, क्योंकि वे दान देने के बजाय हमेशा मनुष्य को सशक्त बनाने में विश्वास करते थे और यह ज्ञान हमें उनसे ही विरासत में मिला है।
एमबीडी ग्रुप की चेयर पर्सन सतीश बाला मल्होत्रा ने कहा कि अशोक मल्होत्रा ने अल्पना असंभव बाधाओं में काम किया लेकिन अपनी प्रेरणा, विश्वास, दृढ़ संकल्प और विनम्रता में कभी कमी नहीं आने दी और एमबीडी ग्रुप को एक सुपर ब्रांड बनाने की इच्छा और सपने को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ अशोक कुमार मल्होत्रा ने पारिवारिक पुस्तक भंडार ‘मल्होत्रा बुक डिपो’ में काम करना शुरू किया।
वे पीढ़ी के पहले उद्यमी थे जिन्होंने 13 वर्ष की उम्र में पुस्तकों को अपनी यात्रा बनाया। उन्होंने अपनी पहली पुस्तक “जनरल एजुकेशन” शीर्षक में ₹1 लाख की लागत से प्रकाशित की थी। उनमे धैर्य और समर्पण का एक उचित समन्वय था। अपने सपनों में विश्वास रखते थे और उसे जीते थे।
एमबीडी ग्रुप की प्रबंध निदेशिका मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, “एमबीडीएन्स ने इन सभी कार्यों में सामाजिक कार्यों को तन्मयता के साथ अपनाया और जरूरतमंदों के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में समाज में पर्यावरण की बेहतरी के लिए पहल करने के लिए तैयार हैं। इस साल में शिक्षा छात्रवृति, स्वच्छता अभियान, मिड डे मील, कौशल प्रशिक्षण और ऐसी अनेक गतिविधियां की जो समुदाय को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त अशोक मल्होत्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से एमबीडी ने शिक्षा के साथ बालिका सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान जैसी अनेक परियोजनाओं में सहयोग दिया।
वही एमबीडी ग्रुप की सह प्रबंध निर्देशिका सोनिका मल्होत्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य उत्कृष्टता को प्रेरित करना, विभिन्नताओं की दुनिया बनाना और नेतृत्व की गौरवपूर्ण स्थिति या गरिमा को बनाए रखना है। हमेशा से ही मेरे पिता का समाज से एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव था और जरूरतमंदों की मदद करना उनका स्वभाव था।
उनके अनुसार जब हमें अपने आसपास के लोगों से बहुत प्रेरणा मिलती है तो हमारे पास लोगों और उनकी जरूरतों को अनदेखा करने का कोई बहाना नहीं होता है। अशोक मल्होत्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई “टचिंग लाइव्स” एक ऐसी पहल है जो अखिल भारतीय आधार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योग्यता , छात्रवृत्ति ,प्रशिक्षण और कौशल विकास आदि पर केंद्रित है। जो समाज को वापस देने के दर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है और हर संभव तरीकों से जरूरतमंदों की मदद करती है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.