काम पर लौटे नोएडा प्राधिकरण के सफाईकर्मी, इन मांगो पर सहमति के बाद खत्म हुआ धरना
ABHISHEK SHARMA
नोएडा : करीब 3 हफ्तों से धरने पर बैठे नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 2 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ता मंगलवार को सफल हुई।
प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और आज से काम पर लौट गए हैं। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस मजदूर संघ और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि तमाम मांगों पर अमल करने का प्राधिकरण ने आश्वासन दिया है जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया गया, इसमें हड़ताल के दौरान गिरफ्तार हुए सफाई कर्मचारियों की रिहाई कराने, दर्ज केसों को वापस कराने की मांग पर पुलिस विभाग की ओर से सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
वहीं जिन कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया गया, उनको वापस लिया जाएगा। कर्मचारियों द्वारा सितंबर में की गई हड़ताल में 10 दिन का वेतन नहीं काटा जाएगा। वहीं जिन कर्मचारियों की ओर से अच्छा कार्य किया जाएगा, उन्हें समय-समय पर पुरस्कृत किया जाएगा।
बोनस की मांग पर सकारात्मक विचार किया गया। सफाई कर्मचारी संगठनों की ओर से उन्हें झुग्गी झोपड़ी आवास योजना में शामिल करने की मांग को बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। वेतन बढ़ोतरी अप्रैल 2021 से लागू किए जाने वाले संविदा कारों के द्वारा प्रस्तावित किया गया है।
वही श्रम आपूर्ति 2.5 फ़ीसदी वाले कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डीए बढ़ोतरी की घोषणा समय के अनुसार की जाएगी। इस पर सहमति बनने के बाद स्थाई कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेते हुए बुधवार को काम पर जाने की घोषणा की।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.