नोएडा : बिजली विभाग के कर्मचारियों की हडताल समाप्त, आज से लौटे काम पर

ABHISHEK SHARMA

नोएडा : निजीकरण के विरोध में चल रही बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन समाप्त हो गई। लखनऊ में हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद स्थानीय स्तर पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम पर लौटने का ऐलान कर दिया।

आज से सभी अधिकारी और कर्मचारी पहले की तरह काम पर लौट गए हैं। वहीं दूसरी ओर सेक्टर 16 में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत निगम के सभी कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल कर रहे हैं।

पिछले 3 सप्ताह से उनकी हड़ताल जारी है शुरुआत में हड़ताल शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक हो रही थी। कोई सुनवाई नहीं होने पर हड़ताल का समय बढ़ाते हुए बीते दिन दोपहर 2 से शाम 5:00 बजे तक किया गया। इस बीच मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

लखन ऊ में हुई वार्ता के बाद निजिकरण न करने फर सहमति बनने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने हडताल खत्म करने की घोषणा की। जिसके बाद आज से सभी कर्मचारी काम पर लौट गये हैं और कार्य पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू कर दिया है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.