नॉएडा पुलिस ने पकड़ा कैब लुटेरा, ड्राइवर से मारपीट कर लूटी थी कैब !

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS (28/11/17)

नॉएडा : नॉएडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कैब लुटरे को गिरफ्तार किया है थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने केस सुलझाने में सफलता हासिल की है

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 19 के पास चैकिंग के दौरान एक कैब लुटेरे दीपक पुत्र महाराज निवासी सेक्टर 20 को गिरफ्तार किया और मौके से दूसरा साथी विकास पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार 21 नवम्बर की रात को सेक्टर 18 के पास से लुटेरों ने एक कैब को लुटा था और ड्राइवर को मारपीट कर उसे बाहर फेंक दिया था । कैब के अंदर जीपीएस सिस्टम होने के कारण लुटेरे कैब को काफी देर के बाद सेक्टर 20 के पास छोड़ कर भाग गए थे। जिसको पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था। हालांकि गुनहगारों की तलाश जारी थी और लुटेरे काफी दिन से फरार चल रहे थे। जिनमे से एक लुटेरे को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश अभी भी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.