झारखंड में जिम से गायब हुई युवती को नोएडा पुलिस ने किया बरामद, 1 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
ABHISHEK SHARMA
नोएडा और झारखंड पुलिस ने मिलकर एक अगवा लड़की को ढूंढ निकाला है। पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि नोएडा एवं झारखंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड में गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र से कथित रूप से अगवा एक युवती को यहां सेक्टर 45 से बरामद कर लिया।
पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना में कथित रूप से शामिल चार लोग अभी फरार हैं।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि झारखंड पुलिस एवं नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत सेक्टर 45 से युवती को बरामद कर लिया।
उसे अगवा करने के आरोपी मनीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। युवती का 29 नवंबर को उस समय कथित रूप से अपहरण हो गया था, जब वह जिम से लौट रही थी।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.