सेक्टर 18 बैठक में संघ के नाम पर असहज हुए प्राधिकरण अधिकारी, गरमा- गरमी के बीच बेनतीजा निकली बैठक
ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA
नोएडा :– नॉएडा प्राधिकरण के अधिकारीयों और जनता के नुमाइंदों के बीच सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग को लेकर बढ़ रही तकरार का नजारा कल आयोजित हुई एक मीटिंग में देखने को मिला। आपको बता दे की नोएडा के हाई टेक मार्किट सेक्टर 18 में चल रही समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारीयों ने मार्किट एसोसिएशन और तमाम संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया था | जिसमे नॉएडा सेक्टर `18 मार्किट से जुड़ी अनेक समस्याओं जैसे साफ साफई इत्यादि पर वार्तालाप होना था| इस मीटिंग में सेक्टर 18 मार्किट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया |
बैठक वीरवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई | जिसके बाद हर बिंदु पर चर्चा की गयी | खासबात ये है की चर्चा के दौरान साफ-सफाई के मुद्दे के बजाय कुछ व्यापारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से सेक्टर 18 में करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे सौदर्यकरण का हिसाब किताब मांगना शुरु कर दिया |
वही दूसरी तरफ बैठक में शामिल एक व्यापारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए खुद को आरएसएस से जुड़ा हुआ बताते हुए मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया | बढ़ती गहमागहमी देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारीयों ने वार्तालाप करनी बंद कर दी , साथ ही बैठक बीच में छोड़ने को मजबूर हो गए |
जिसके बाद मार्किट के तमाम पदाधिकारी अपनी सफाई देने में लगे रहे | उनका कहना है की जब पार्किंग बिंदुओं के साथ साथ पार्किंग किराये के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे , तब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एस सी मिश्रा का कहना था कि पार्किंग के मुद्दे उच्च स्तर पर निर्णय लिया जायेगा और हम पार्किंग दरों पर चर्चा नहीं कर सकते हैं।
कुछ सदस्यों ज्यादा नाराज थे और बीच में बैठक खत्म हो गई थी और अन्य मुद्दों को नहीं लिया जा सका , इसलिए मिटिंग अगली तारीख के लिए स्थगित करते हुये पूर्ण एजेंडा के लिए अगली बैठक पर पारस्परिक रूप से निर्णय लिया जाएगा।