नोएडा में काम करने वाले व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि, ज़िले में हड़कंप
ABHISHEK SHARMA
Noida (13/03/20) : भारत में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। नोएडा फेज-2 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने इसकी पुष्टि की है।
इसके साथ भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या अब 75 हो गई है। नोएडा की प्राइवेट फर्म में काम करने वाला जो व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है, वह कुछ दिन पहले फ्रांस और चीन से वापस आया था।
वह व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक 11 पॉजिटिव केस व्यक्ति के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंपनी में काम कर रहे सभी 700 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
इस केस के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 11 हो गई है। इनमें 10 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक शामिल हैं। बता दें कि 11 मार्च तक उत्तर प्रदेश में कोरोना के 9 टेस्ट पॉजिटिव निकले थे। अब तक आगरा में 7, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 1 और लखनऊ में 1 मरीज में कोरोना को पुष्टि हुई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा असर देखने को मिल रहा है। यहां एक और मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब आगरा में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। पता चला है कि जिस महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में बेंगलुरू से लौटी है।
आगरा से 12 संदिग्धों के सैंपल की जांच में ये एक केस पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस से भारत में अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है। यह व्यक्ति कर्नाटक के कलबुर्गी के रहने वाले थे और उनकी उम्र 76 वर्ष थी।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.