बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठी
Abhishek Sharma
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
इस दौरान पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया। ना रुकने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगने की आशंका है।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से गुस्साएं सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।
पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत लेकर कैण्ट थाने ले गई।
इनमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरि, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा और नगर उपाध्यक्ष बबलू खान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.