नई दिल्ली :– दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने पानी आपूर्ति बेहतर करने के लिए सुबह 4 बजे मध्य और पश्चिमी दिल्ली में भूमिगत जलाशयों का औचक निरीक्षण किया। राघव चड्ढा ने निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को प्रत्येक जलाशय में निर्धारित जल स्तर को बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बिना दिक्कत के जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
राघव चड्ढा ने सुबह पानी के स्तर और यूजीआर के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल उपकरणों की जांच की। उसके बाद स्थानीय लोगों को पानी आपूर्ति शुरू होने की पुष्टि करने के लिए बुलाया। डीजेबी उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सुबह 4 बजे औचक निरीक्षण इसलिए किया क्योंकि जल उपचार संयंत्रों से सुबह 4 बजे ही यूजीआर तक पानी आता है।
दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने मुख्य अभियंता वाटर वर्क्स, एसई वेस्ट, ईई सेंट्रल, यूजीआर स्टाफ और पूरी टीम के साथ आज सुबह चार बजे औचक निरीक्षण किया।
राघव चड्ढा ने टीम के साथ आर ब्लॉक और रिज रोड स्थित यूजीआर सहित मध्य और पश्चिमी दिल्ली के जलाशयों का दौरा किया। इन जलाशयों से न्यू राजेंद्र नगर और डबल मंजिला व पुराने राजेंद्र नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ आज सुबह चार बजे मध्य और पश्चिमी दिल्ली के कई जलाशयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की आपूर्ति की जांच की। साथ ही प्रत्येक जलाशय में निर्धारित जल स्तर को बनाए रखने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि घरों तक पानी की नियमित और बिना व्यवधान के आपूर्ति हो सके।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.