हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में रोका, अब पैदल चल पडा काफिला

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में सियासत गरमाई हुई है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। इस मामले में अब राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए है। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने रोक लिया है। जिसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए हाथरस के लिए रवाना हो रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल-प्रियंका के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर रोका गया है। वहीं समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोट आई है।

इससे पहले दोपहर 1 बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला डीएनडी टोल प्लाजा को पार कर गया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व जतिन प्रसाद के साथ करीब ढाई सौ वाहनों का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला।

पुलिस इस काफिले को डीएनडी से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई। इसके बाद राहुल प्रियंका का काफिला डीएनडी से होते हुए हाथरस की ओर बढ़ रहा है।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.