राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन ने की चीनी सरकारी ठेके रद्द करने की माँग
ROHIT SHARMA
NEW DELHI : राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन ने अपनी मांगों को लेकर सड़को पर उतरकर प्रदर्शन किया | दरअसल राष्ट्रीय हिंदू संस्था ने आज चीन के दुष्टता उत्तर देने हेतु नागपुर मेट्रो के डिब्बों का चीनी अस्थापना को दिया हुआ ठेका तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया |
राष्ट्रीय हिंदू संगठन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के व्यापार के सक्षमीकरण हेतु “मेक इन इंडिया” “स्किल इंडिया” जैसे कार्यक्रम चला रहे हैं इस माध्यम से भारत में उत्पादन करने तथा स्वदेशी तंत्र ज्ञान को विकसित करने जैसे तत्वों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं | ऐसा होते हुए नागपुर मेट्रो के 69 डिब्बों का 851 करोड़ रुपयों का ठेका चीनी आस्थापन को दिया गया है| ऐसा कर सरकार ने एक प्रकार से प्रधानमंत्री की संकल्पना का ही बहिष्कार किया है | वर्तमान में भारत और चीन सीमा पर बहुत तनाव है और चीन निरंतर भारत को धमका रहा है | इस स्थिति में चीन के लिए व्यापार के नए दालान खोलना अत्यंत घातक है | इसके विपरीत चीन के इस दुष्टता का प्रत्युत्तर देने हेतु भारत सरकार “चीनी उत्पादों का बहिष्कार और स्वदेशी को प्रोत्साहन” यह नीति अपनाए और नागपुर में मेट्रो के डिब्बों की निर्मिति का ठेका निरस्त करें | वही राष्ट्रीय हिंदू संगठन का कहना है की अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो विशाल आंदोलन करेंगे |
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.