रन फार युनिटी (दौड़) का आयोजन किया गया।
रन फार युनिटी (दौड़) का आयोजन किया गया। जिसके तहत नोएडा
महानगर मे भी विधायक डा0 महेश शर्मा जी व जिलाध्यक्ष विजेन्द्र नागर जी के नेतृत्व में आज सुबह सनातन धर्म मंदिर सैक्टर-19, नोएडा महानगर में महिला मोर्चा द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को युग पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 63वीं पूण्यतिथि पर पूरे देश में 565 रियासतों को जोड़ने के कारण मनाया जा रहा है। इसको मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्री पद के प्रतयाशी माननीय नरेन्द्र भाई मोदी के आवाह्मन पर देश को जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इस दौड़ को आज सुबह 8 बजे माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी ने बड़ोदरा से पूरे देश को झण्डी दिखाकर दौड़ेगा भारत जुड़ेगा भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत की शुरूआत कराई । इस दौड़ के तहत नोएडा महानगर में महिलाओं ने भी इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। नोएडा महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित होकर डा0 महेश शर्मा जी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा सिटी पार्क पहुंचे जहां से गौतमबुद्धनगर की दौड़ प्रारंभ हुई। इस दौड़ के मुख्य अतिथि माननीय पंकज सिंह जी के द्वारा दौड़ का प्रारंभ कराया गया। जिसमें हजारों लोगो ने हिस्सा लिया और माननीय पंकज सिंह जी ने भी दौड़ में भाग लिया। इस दौड़ में नोएडा महानगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौड़ में उपस्थित नोएडा महानगर मे महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुमन ढ़ाका, पूनम सिह, डिम्पल आनंद, अन्नू शर्मा, विभा अग्रवाल, साधना चैहान, रागनी शर्मा, मंजू शर्मा, रानी सिंह, शकुन्तला सिरोही, कमलेश मीना, मीना बाली, गिरजा सिंह, शशि गौतम, सुधा गोविल आदि काफी महिलाओं ने भी इस दौड़ में भाग लिया। इनके अलावा नोएडा महानगर के जिला महामंत्री दिनेश डिमरी, ब्रजपाल चैहान, राकेश प्रधान, सतपाल यादव, वी.एस. शर्मा, चन्दगी राम यादव, संजय बाली, मनोज गुप्ता, मोहन शर्मा, विनोद शर्मा (मीडिया प्रभारी), देवेन्द्र यादव (युवा मोर्चा अध्यक्ष), पुनीत शुक्ला, सचिन शर्मा, पुखराज वैष्णव, निखिल गुप्ता, राहुल शर्मा, किसन अवाना, गंगाराम, विनोद त्यागी, एस.एन. त्यागी, अशोक अवाना, मनोज चैहान, अमर नाथ गुप्ता, सुरेश कृष्णनन, कुलदीप तंवर, बिल्लू नागर, चमन अवाना, विरेन्द्र अवाना आदि भाजपा के काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.