अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर विधायक कार्यलय का किया घेराव
PHOTO.VIDEO.STORY-JITENDER PAL- TEN NEWS
नॉएडा – दरसअल, सैकड़ों की संख्या में अस्थाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें स्थायी नहीं किया जाता। साथ ही वह सभी सुविधाएं जो सालों से स्थाई कर्मचारियों को मिल रही है उन्हें भी दी जाए। कर्मचारियों ने बताया कि वह सालों से यहा काम कर रहे है लेकिन अब भी प्राधिकरण हमारे साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रहा है। अपना हक लेने के लिए हड़ताल की जा रही है। बताते चले कि हड़ताल की वजह से शहर में साफ-सफाई काम पूरी तरह से ठप है। शहर की सड़के व गलियां, नाले व कूड़ा घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। जिसके चलते शहरवासियों का हाल बेहाल है। हालांकि मांगो को लेकर इससे पहले भी कर्मचारियों द्वारा प्राधिकरण से बातचीत की गई थी। लेकिन वार्ता विफल रही।
सैकड़ो कर्मचारियों ने आज नॉएडा विधायक पंकज सिंह के सेक्टर 20 स्थित कार्यलय पर घेराव किया और अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों ने बताया की जब डॉ महेश शर्मा ने सांसद बने थे। जब उन्होंने वादा किया किया था अस्थाई कर्मचारियों की जो भी मांगे है उनको पूरा किया जायेगा। कुछ समय बाद विधायक पंकज सिंह ने भी हमारी मांगे पूरी करने की बात कही थी। मगर आज तक सिर्फ नेताओ ने केवल राजनीती रोटी सेकने का काम किया है। नेता हमें केवल अपने मतलब के लिए ही इस्तमाल किया। अगर हमारी मांगे नॉएडा प्रशासन ने नहीं सुनी। तो ये आंदोलन एक विकराल रूप लेगा। मौके पर पुलिस ने भीड़ को शांतपूर्वक पंकज सिंह के कार्यलय से हटाया।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.