शीला दीक्षित ने गाडी से मतदान केंद्र में किया प्रवेश, मतदाताओं ने जताई आपत्ति
Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कवि खजानचंद क्वेटा डीएवी स्कूल में आज सुबह से मतदान चालु हो गया लेकिन मतदाताओं की चाल यहां पर सुस्त देखने को मिली। बहुत ही काम संख्या में यहां पर मतदाता पहुंचे। वहीं 9 बजे शीला दीक्षित मतदान केंद्र पर पहुंची। हालंकि उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब शीला दीक्षित अपनी गाडी में बैठकर मतदान केंद्र के अंदर पहुंची।
इस पर वहां मौजूद मतदाताओं ने वहाँ पर हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि उसके बाद मतदान केंद्र पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को शांत कराया और अन्य बुजुर्गों को भी गाडी से अंदर जाने की अनुमति दी।